पटना। हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में पटना की कंबाइंड टीम के खेलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दोनों गुटों के बीच समझौता हो गया है। कुल 18 प्लेयर का नाम है। पांच प्लेयर सुरक्षित में हैं। कुमार मृदुल टीम के कप्तान होंगे जबकि शशीम राठौर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस एकता में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह और पीडीसीए के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन की भूमिका मुख्य रही। बीसीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रहबर आबदीन ने पूरी तरह से एक कड़ी का काम किया और रहबर आबदीन का मकसद था कि हर हाल पटना टीम की भागीदारी हो। इसीलिए उन्होंने दोनों पक्षों को एकजुट एक टीम बनाया।
जो जानकारियां खेलढाबा को मिली है उसके अनुसार टीम इस प्रकार है
कुमार मृदुल, शशीम राठौर, आशुतोष कुमार, बिनय कुमार, इंद्रजीत कुमार, शशि आनंद, सत्यम झा, विवेक कुमार, रोहित राज, हर्षवर्धन, अभिषेक सिंह, सूरज कश्यप, वैभव राठी, कुमार आदित्य, श्लोक, सिद्धांत विजय, राहुल प्रियदर्शी, श्यामल पांडेय। सुरक्षित प्लेयर : यशस्वी शुक्ला, चंद्रमणि पटेल, राजीव कुमार, राहुल रत्न, ईशान रवि। खबर है कि खिलाड़ियों को सीधे फोन किया जा रहा है।
यह आधिकारिक घोषणा नहीं है।
खबर अपडेट हो रही है।





