Friday, April 11, 2025
Home बिहार Online Chess जोन 5 में मुजफ्फरपुर के पवन सिंह बने विजेता

Online Chess जोन 5 में मुजफ्फरपुर के पवन सिंह बने विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले चल रही 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के बारहवें दिवस पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया कि अब तक क्षेत्रीय चरण के 5 जोन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है।

क्षेत्रीय चरण में अबतक 31 जिलों से चयनित खिलाड़ियों में से 50 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जा चुका है। 24 जनवरी को छठे चरण की क्षेत्रीय प्रतियोगिता के उपरांत 26 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें से शीर्ष 10 को सम्मानित किया जायेगा।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के ऑनलाइन गेम्स प्रदेश संयोजक अभिषेक सोनू ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण के जोन 5 में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, झंझारपुर और रक्सौल जिला से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंतिम जोनल प्रतियोगिता के रूप में क्षेत्रीय चरण के जोन 6- मुकेश पासवान जोन की प्रतियोगिता दिनांक 24 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक भागलपुर, बेगुसराय, वैशाली, खगड़िया, लखीसराय, समस्तीपुर तथा मुंगेर जिला के खिलाड़ियों के बीच खेली जायेगी।

साथ ही श्री सोनू ने बताया कि महिलाओं के लिए भी 26 जनवरी को अलग से राज्य स्तरीय महिला वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें राज्य की कोई भी महिला खिलाड़ी सम्मिलित हो सकती है। शीर्ष 5 महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा तथा आज का परिणाम मनीष कुमार द्वारा जारी किया गया।

जोन 5 का परिणाम

प्रथम स्थान- पवन सिंह (मुजफ्फरपुर)
द्वितीय स्थान- कुमार गौरव (मुजफ्फरपुर)
तृतीय स्थान- अमृत रौनक (मुजफ्फरपुर)
चतुर्थ स्थान- अश्वनी रंजन (शिवहर)
पाचवां स्थान- अनुराग बनर्जी (मुजफ्फरपुर)
छठा स्थान- सूर्यभूषण कुमार (मधुबनी)
सातवां स्थान- साकेत चौधरी (दरभंगा)
आठवां स्थान- विकाश कुमार (झंझारपुर)
नवम स्थान- राजेश कुमार मंडल (झंझारपुर)
दसवां स्थान- भुपेंद्र कुमार (झंझारपुर)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights