पटना, 17 दिसंबर। मधेपुरा स्थित बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में 17 दिसंबर यानी बुधवार को संपन्न 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब पटना ने जीता। फाइनल में पटना ने सीतामढ़ी को 32-23 से पराजित किया।
बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को कप एवं मेडल प्रदान कर संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में समाजसेवी प्रीति यादव, बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, पी.बी. वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निदेशका डॉ. पूनम कुमारी, नगर परिषद के पूर्व पार्षद डॉ. विजय कुमार विमल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार ने की, जबकि संचालन संयोजक सह आयोजन समिति सचिव अरुण कुमार द्वारा किया गया।
फाइनल मुकाबला
फाइनल मुकाबला पटना बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया जिसमें पटना की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 32-23 अंकों से जीत दर्ज कर विजेता कप पर कब्जा जमाया। वहीं सीतामढ़ी की टीम उपविजेता रही। तृतीय स्थान पर नवादा एवं बेगूसराय की टीम संयुक्त रूप से रही।
सेमीफाइनल के परिणाम
प्रथम सेमीफाइनल में सीतामढ़ी ने नवादा को 38-36 और दूसरे सेमीफाइनल में पटना ने बेगूसराय को 36-27 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
निर्णायक एवं रेफरी
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका रेफरी बोर्ड के इंचार्ज प्रो-कबड्डी राणा रणजीत सिंह के नेतृत्व में जयशंकर चौधरी, पंकज कुमार सिंह, सुभाष कुमार, निवास कुमार, नंदन कुमार, रवि कुमार, लवली कुमारी एवं राखी कुमारी ने निभाई।
आयोजन में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार, संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, खेल शिक्षक अमित कुमार आनंद, दीपक प्रकाश, रंजन, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, संजय कुमार, सुमित कुमार, सौरभ कुमार, सुगंध कुमार, गोरी शंकर कुमार, लुशी कुमारी एवं राखी कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।