Saturday, November 15, 2025
Home बिहारएथलेटिक्स बिहार SGFI GIRLS ATHLETICS CHAMPIONSHIP में पटना का जलवा

बिहार SGFI GIRLS ATHLETICS CHAMPIONSHIP में पटना का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 सितंबर। बिहार राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना की एथलीटों का जलवा रहा और टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। पटना ने कुल 26 पदक जीत कर 86 अंक हासिल किये। पटना के खाते में 9 स्वर्ण, 12 रजत, 5 कांस्य पदक आये। एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र की टीम 44 अंक (5 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य) प्राप्त कर उप विजेता बनी।

ये रहा कैटेगरी वाइज विजेता व उपविजेता

खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में बालिका अंडर-19 के टीम चैम्पियनशिप का खिताब पटना टीम ने 38 अंक (5 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य) प्राप्त कर जीता, जबकि गया टीम 32 अंकों के साथ (4 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) उप विजेता बनी। बालिका अंडर-17 वर्ग के टीम चैम्पियनशिप का खिताब सीवान टीम ने 33 अंक (6 स्वर्ण, 1 रजत) प्राप्त कर जीता, जबकि इस आयु वर्ग की उप विजेता का खिताब पटना टीम 31 अंक (2 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य) प्राप्त कर जीता। बालिका अंडर-14 के टीम चैम्पियनशिप का खिताब पश्चिमी चम्पारण टीम ने कुल 27 अंक (3 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) प्राप्त कर जीता, तो वहीं उप विजेता होने का गौरव एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने 19 अंक (2 स्वर्ण, 3 रजत) प्राप्त कर हासिल किया।

इन्होंने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लोकेश कुमार झा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, पटना ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृति किया। ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने अतिथियों को हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार, एन.आई.एस. प्रशिक्षक-सह-शारीरिक शिक्षा शिक्षक, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल, पटना ने किया। इस अवसर पर किरण कुमार झा, धीरेन्द्र पासवान, सुरज कुमार सहित विभिन्न जिलों से आये टीम प्रबन्धक एवं प्रशिक्षक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रविवार से बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता

ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि रविवार (22.09.2024) से अगले चार दिनों (25.09.2024) तक राज्य स्तरीय अन्तर्जिला विद्यालय बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर किया जायेगा, जिसमें राज्य की कुल 38 जिलों एवं एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र से चयनित लगभग 500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं प्रबन्धक भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुल 20 तकनीकी पदाधिकारियों का प्रतिनियुक्ति की गयी है।

शनिवार को संपन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालिका अंडर-14
200 मीटर

1.मान्वी कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।
2.दीपिका कुमारी, पश्चिम चम्पारण।
3.प्रीति कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

बालिका अंडर-17
200 मीटर

1.प्रियांशी, पटना।
2.पूजा कुमारी, सिवान।
3.अनुप्रिया कुमारी, पश्चिम चम्पारण।

3000 मीटर

1.सोनी कुमारी, पटना।
2.गीता कुमारी, पश्चिम चम्पारण।
3.डॉली कुमारी, गया।

3000 मीटर वाक

1.नीतु कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।
2.तन्नु कुमारी, पटना।
3.अरफा तबस्सुम, कैमूर।

बालिका अंडर-19
200 मीटर

1.सोनम प्रकाश, औरंगाबाद।
2.निधि, पटना।
3.प्रियंका कुमारी, रोहतास।

लंबी कूद
1.मोनी कुमारी, औरंगाबाद।
2.उम्मे हबीबा, पटना।
3.रूबी कुमारी, दरभंगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights