पटना। बिहार तलवारी संघ के तत्वावधान में राजधानी के फिजिकल कॉलेज राजेंद्रनगर में रविवार को संपन्न बिहार राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता में पटना और पूर्वी चंपारण की टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को आईपीएस आलोक राज (महानिदेशक, बिहार सशस्त्र पुलिस), विशिष्ट अतिथि बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान, बिहार राज्य टेबुल टेनिस संघ के सचिव मुकेश राय, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय और साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर प्रसाद ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव रामाशंकर प्रसाद ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि आलोक राज ने कहा कि बिहार पुलिस ने तलवारबाजी खेल को शुरू कराने और जम्मू कश्मीर में आयोजित होने वाली पुलिस खेल प्रतियोगिता सुनिश्चित करने तथा खेल के प्रोत्साहन में हर प्रतिभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। आध्यात्मिक सत्संग समिति के संपादक गणेश खेतड़ीवाल के द्वारा बच्चों के लिए योग पुस्तक का वितरण किया गया।
अंडर-14 आयु
बालिका वर्ग फॉयल इवेंट : स्वर्ण-केसर राज, रजत-शिक्षा भारती, कांस्य-तनु प्रिया।
अंडर-14 बालिका सेबेरे इवेंट : स्वर्ण-मान्वी सिंह, रजत-आयशा समा, कांस्य-पूजा आर्या
व माही चौधरी।
अंडर-14 आयु बालक वर्ग फॉयल इवेंट : स्वर्ण-आदित्य रंजन, रजत-निर्मल कुमार, कांस्य-कुणाल
सिंह और नव्य राज।
अंडर-14 आयु
बालक वर्ग इपी इवेंट : स्वर्ण-रवि कुमार यादव, रजत-अमूल्य पराशर, कांस्य-राघव और शरद
अंडर-14 आयु बालक वर्ग सेबरे : स्वर्ण-तीर्थ शरण, रजत-संदीप कुमार गिरी, कांस्य : अर्णव
आकाश व तन्मय राज।
अंडर-20 बालिका वर्ग फॉयल इवेंट : स्वर्ण-कृतिका
कुमारी, रजत-काजल कुमारी, कांस्य-रेखा राज।
अंडर-20 बालिका वर्ग इपी इवेंट-स्वर्ण-अंशिका कुमारी, रजत-श्रेया आनंद, कांस्य-श्री
मयी।
अंडर-20 बालक फॉयल इवेंट : स्वर्ण-तुषार कुमार, रजत-कुणाल कुमार मिश्रा, कांस्य-शुभम
व हर्ष कश्यप।
अंडर-20 बालक वर्ग ईपी इवेंट-स्वर्ण-उत्कर्ष कुमार, रजत-सन्नी प्रकाश, कांस्य-सादिक
अली व गोपाल कुमार।
अंडर-17 फॉयल इवेंट : स्वर्ण-सुपर्णा रजत।
बालक वर्ग फॉयल इवेंट : स्वर्ण-तुषार कुमार, रजत-कुणाल कुमार मिश्रा, कांस्य-निर्मल
कुमार अमित कुमार।
बालक ईपी इवेंट : स्वर्ण-उत्कर्ष कुमार, रजत-रवि कुमार यादव, कांस्य-दिव्यांशु कुमार
व प्रिंस कुमार।
बालिका सेबरे इवेंट : स्वर्ण-मान्वी सिंह, रजत-कृति मेहता,कांस्य-सौम्या कश्यप।
सीनियर बालिका वर्ग सेबरे इवेंट : स्वर्ण-अंशु कुमारी, रजत-अनु कुमारी, कांस्य-प्रिया
पाल व प्रियंका कुमारी।
सीनियर बालिका वर्ग फॉयल इवेंट : स्वर्ण-कृतिका कुमारी, रजत-अम्बिका कुमारी, कांस्य-प्रिया
पाल व काजल कुमारी।
बालक वर्ग
फॉयल इवेंट : स्वर्ण-हर्ष राज, रजत-तुषार कुमार, कांस्य-कुमार कुश व विष्णु देव।