40 C
Patna
Friday, April 19, 2024

परमेश्वर राय पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 25 नवंबर से

पटना। पटना फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 25 नवंबर से शुरू होने वाली परमेश्वर राय मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी पटना फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को उद्घाटन मुकाबला जीएसी बनाम पटना फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला जायेगा।  संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने कहा कि उद्घाटन के दिन को छोड़ कर प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे। अभी गर्दनीबाग स्टेडियम में मैच खेले जायेंगे। पहला मैच दोपहर 12 बजे जबकि दूसरा मैच दोपहर दो बजे से खेला जायेगा। उन्होंने बताया कि पूल बी से दो टीमों ने अपना नाम वापस ले लिया इसीलिए कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है।

कार्यक्रम इस प्रकार है

पूल ए : बीआरसी, जीएसी, पटना फुटबॉल एकेडमी, मिराकल एफसी, पटना एकेडमी, इलेवन स्टार, मोकामा, रैनबो एफसी, इंपीरियल एफसी।
पूल बी : राज मिल्क एफसी, सिविल ऑडिट एफसी, मौर्या आर्सनल, गांधी मैदान एफसी, स्टार स्पोर्टिंग क्लब, दानापुर यूनाइटेड।
25 नवंबर : जीएसी बनाम पटना फुटबॉल एकेडमी (दोपहर 1.30 बजे से)
26 नवंबर : मौर्या आर्सलन बनाम दानापुर यूनाइटेड (दोपहर 12 बजे से),बीआरसी बनाम इंपीरियल सॉकर (दोपहर दो बजे से)
27 नवंबर : गांधी मैदान बनाम स्टार सपोर्टिंग एफसी (दोपहर 12 बजे से), इलेवन स्टार, मोकामा बनाम मिराकल एफसी (दोपहर दो बजे से)
28 नवंबर : पटना फुटबॉल एकेडमी बनाम रैनबो एफसी (दोपहर 12 बजे से), सिविल ऑडिट एफसी बनाम मौर्या आर्सनल (दोपहर दो बजे से)
29 नवंबर : जीएसी बनाम मिराकल एफसी (दोपहर 12 बजे से), दानापुर यूनाइटेड बनाम स्टार सपोर्टिंग एफसी (दोपहर दो बजे से)
30 नवंबर : बीआरसी बनाम इलेवन स्टार,मोकामा (दोपहर 12 बजे से), सिविल ऑडिट बनाम गांधी मैदान एफसी (दोपहर दो बजे से)
1 दिसंबर : पटना एकेडमी बनाम रैनबो एफसी (दोपहर 12 बजे से), मौर्या आर्सनल बनाम स्टार सपोर्टिंग एफसी (दोपहर दो बजे से)
2 दिसंबर : जीएसी बनाम इंपीरियल सॉकर (दोपहर 12 बजे से), बीआरसी बनाम मिराकल एफसी (दोपहर दो बजे से)
3 दिसंबर : पटना एकेडमी बनाम इलेवन स्टार मोकामा (दोपहर 12 बजे से), दानापुर यूनाइटेड बनाम गांधी मैदान (दोपहर दो बजे से)
4 दिसंबर : पटना फुटबॉल एकेडमी बनाम इंपीरियल सॉकर (दोपहर 12 बजे से), सिविल ऑडिट बनाम स्टार स्पोर्टिंग एफसी (दोपहर दो बजे से)

5 दिसंबर : जीएसी बनाम रैनबो एफसी (दोपहर 12 बजे से), राज मिल्क बनाम मौर्या आर्सनल (दोपहर दो बजे से)
6 दिसंबर : बीआरसी बनाम पटना फुटबॉल एकेडमी (दोपहर 12 बजे से), सिविल ऑडिट बनाम दानापुर यूनाइटेड (दोपहर दो बजे से)
7 दिसंबर : राज मिल्क बनाम गांधी मैदान  (दोपहर 12 बजे से), इलेवन स्टार, मोकामा बनाम इंपीरियल सॉकर (दोपहर दो बजे से)
8 दिसंबर : पटना एकेडमी बनाम मिराकल एफसी (दोपहर 12 बजे से), राज मिल्क एफसी बनाम स्टार सपोर्टिंग एफसी (दोपहर दो बजे से)
9 दिसंबर : बीआरसी बनाम रैनबो एफसी (दोपहर 12 बजे से), जीएसी बनाम इलेवन स्टार, मोकामा (दोपहर दो बजे से )
10 दिसंबर : पटना फुटबॉल एकेडमी बनाम मिराकल एफसी (दोपहर 12 बजे से), पटना एकेडमी बनाम इंपीरियल सॉकटर (दोपहर 2 बजे से)
11 दिसंबर-राज मिल्क बनाम दानापुर यूनाइटेड (दोपहर 12 बजे से), रैनवो एफसी बनाम मिराकल एफसी (दोपहर दो बजे से)
12 दिसंबर-बीआरसी बनाम जीएसी (दोपहर 12 बजे से), पटना एकेडमी बनाम पटना फुटबॉल एकेडमी (दोपहर 2 बजे से)
13 दिसंबर : राज मिल्क बनाम सिविल ऑडिट (दोपहर 12 बजे से), इलेवन स्टार, मोकामा बनाम रैनबो एफसी (दोपहर दो बजे से)
14 दिसंबर : मौर्या आर्सनल बनाम गांधी मैदान (दोपहर 12 बजे से), जीएसी बनाम पटना एकेडमी (दोपहर दो बजे से)
15 दिसंबर : इंपीरियल सॉकर बनाम मिराकल एफसी (दोपहर 12 बजे से), इलेवन स्टार, मोकामा बनाम पटना फुटबॉल एकेडमी (दोपहर 2 बजे से)
16 दिसंबर : रैनबो एफसी बनाम इंपीरियल सॉकर (दोपहर 12 बजे से), बीआरसी बनाम पटना एकेडमी (दोपहर दो बजे से)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights