Thursday, February 12, 2026
Home Slider पार्ल वनडे : क्लासेन के शतक से द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराया

पार्ल वनडे : क्लासेन के शतक से द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)। मैन ऑफ द मैच हेनरिक क्लासेन (नाबाद 123) के कैरियर के पहले शतक की मदद से मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 291 रन का स्कोर बनाया और फिर आस्ट्रेलिया को 45.1 ओवर में 217 रन पर आल आउट कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने 94 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्नस लाबुशैन ने 41, डेविड वार्नर ने 25, डी आर्की शॉर्ट ने 18, मिशेल मार्श ने 16 और कप्तान एरॉन फिंच ने 10 रन बनाए। आस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम सात विकेट केवल 43 रन के अंदर ही खो दिए, जिससे वह इस लक्ष्य से दूर रह गई।

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिदी ने तीन, एनरिक नॉर्जे और तबरेज शम्सी ने दो-दो जबकि एंडिले फेहलुकवायो तथा केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने क्लासेन के पहले नाबाद शतक के सहारे सात विकेट पर 291 रन का स्कोर बनाया। क्लासेन ने 114 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उनकी इस शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।

क्लासेन के अलावा डेविड मिलर ने 74 और अपना पदार्पण मैच खेल रहे काइल वैरेनी ने 48 रनों का योगदान दिया। टेम्बा बवुमा ने 26 और कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन, मिशेल मार्श ने दो और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights