Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में पंचशील सीसी के लक्ष्य का शतक

Patna District Senior Division Cricket League में पंचशील सीसी के लक्ष्य का शतक

बीपीएचसीएल और पंचशील सीसी विजयी, अमर सीसी व सचिवालय स्पोट्र्स पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 मई। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शनिवार यानी 17 मई को खेले गए मैचों में बीपीएचसीएल और पंचशील सीसी ने जीत हासिल की। बीपीएचसीएल ने अमर सीसी को 61 रन और पंचशील सीसी ने सचिवालय स्पोट्र्स को 23 रन से हराया।

22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बीपीएचसीएल ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में चार विकेट पर 290 रन बनाये। अनमोल आनंद ने 88, यशस्वी शुक्ला ने 61 और सिद्धांत विजय ने 59 रन बनाये। जवाब में अमर सीसी की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन ही बना सकी। विष्णु शर्मा ने 45,अभिषेक कुमार ने 39 रन बनाये। अनमोल आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस पंचशील सीसी ने जीता और लक्ष्य के 110 रन की पारी की बदौलत 35 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाये। जवाब में सचिवालय स्पोट्र्स की टीम 35 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन ही बना सकी। लक्ष्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बीपीएचसीएल : 40 ओवर में चार विकेट पर 290 रन, सिद्धांत विजय 59,अनमोल आनंद 88,यशस्वी शुक्ला 61, तुषारकांत नाबाद 36, राहुल कुमार 19,अतिरिक्त 24, सिद्धांत सागर 1/38,अमन सिंह 1/38,रवि यादव 2/54

अमर सीसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन, विष्णु शर्मा 45, आर्यमन सिंह 17, तपीश कुमार 37,आयुष कुमार 24, अभिषेक कुमार 39, रवि यादव 11, सिद्धांत सागर नाबाद 26, हसनैन 1/25,सिद्धांत विजय 2/33,तुषारकांत 2/47, राहुल कुमार 3/44, अनमोल आनंद 1/12

दूसरा मैच

पंचशील सीसी : 35 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन, लक्ष्य 110, सोनू कुमार 45, मोनू 21, बिट्टू कुमार 34, साकेत 21, अतिरिक्त 18, मानव 1/45, बिपिन 3/44, अमनदीप 1/36

सचिवालय स्पोट्र्स : 35 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन, नीरज कुमार 22, लक्ष्य झा 31, मानव 23, राजकुमार देवनाथ 10, राजीव 31,राम प्रवेश गुप्ता 49,युवराज 14,अमनदीप नाबाद 24, जीशू कुमार नाबाद 20, अतिरिक्त 12, राजकुमार सिंह 1/25, साकेत कुमार 1/59, शिवम 1/25, आदित्य कुमार 3/36

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights