यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत से मिले 152 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने ओवर में बिना विकेट खोए 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बाबर आजम ने 68 और मोहम्मद रिजवान ने 78 रन बनाये। इससे पहले भारत ने कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की शानदार पारियों के दम पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया था।पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। विश्व कप में पाक को भारत के खिलाफ मिली पहली जीत है।

