Sunday, October 19, 2025
Home झारखंडक्रिकेट बोकारो के पी एन सिंह बने जेएससीए जिला उप समिति के चेयरमैन

बोकारो के पी एन सिंह बने जेएससीए जिला उप समिति के चेयरमैन

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो, 10 सितंबर। जेएससीए की मैनेजिंग कमेटी ने मंगलवार को बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव पी एन सिंह को जेएससीए जिला उप समिति का चेयरमैन नियुक्त किया।

पी एन सिंह ने पहले भी सत्र 2022-25 के लिए जेएससीए के संयुक्त सचिव और 2017-19 में सहायक सचिव के पद पर जिम्मेदारी निभाई। इसके अतिरिक्त, 2019-22 के सत्र में उन्हें टूर्नामेंट उप समिति का चेयरमैन बनाया गया था।

श्री सिंह ने 2003 से 2016 तक लगातार जेएससीए में योगदान दिया और उस दौरान जिला संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाली। बीसीसीआई द्वारा आयोजित दिलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में उन्होंने पूर्वी क्षेत्र टीम के मैनेजर के रूप में सेवा दी। उनके कार्यकाल में देवधर ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने कई बार झारखंड राज्य रणजी टीम के मैनेजर की भूमिका सफलतापूर्वक निभाई।

बोकारो जिला क्रिकेट संघ की 8 सितंबर को संपन्न वार्षिक आम बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पी एन सिंह को जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया।

इस उपलब्धि पर बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights