भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले चल रही 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के क्षेत्रीय स्तर के अंतिम जोन मुकेश पासवान जोन की प्रतियोगिता के अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि क्षेत्रीय चरण के अंतिम जोन मुकेश पासवान जोन में भागलपुर व खगड़िया जिला का दबदबा रहा। 26 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें से शीर्ष 10 पुरूष व शीर्ष 5 महिला खिलाड़ी को कोरोना के उपरांत सम्मानित किया जायेगा। उक्त अवसर पर दोपहर 1 बजे से जूम लिंक के माध्यम से वर्चुअली समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिम चंपारण सांसद डॉ संजय जायसवाल जी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल बिहार शतरंज संघ के सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार जी व संयुक्त सचिव श्री हिमांशु कुमार जी सम्मिलित होंगे।
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के ऑनलाइन गेम्स प्रदेश संयोजक व 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के संयोजक अभिषेक सोनू ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण के जोन 6- मुकेश पासवान जोन में भागलपुर, बेगूसराय, वैशाली, खगड़िया, लखीसराय, समस्तीपुर और मूंगेर जिला से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें शीर्ष 10 का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। आज की प्रतियोगिता में भागलपुर व खगड़िया के ज्यादातर खिलाड़ियों का दबदबा रहा। परंतु तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए वैशाली व बेगुसराय के खिलाड़ियों ने भी कामयाबी हासिल की। अभिषेक सोनू ने बताया कि क्षेत्रीय चरण के 6 जोन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है। क्षेत्रीय चरण में अबतक सूबे के सभी 38 जिलों से चयनित खिलाड़ियों में से 60 पुरूष खिलाड़ियों व 15 महिला खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों को सीधा प्रवेश दिया जा रहा है। अतः महिला खिलाड़ियों में बढ़ोत्तरी संभव हैं।
जोन 6 का परिणाम
प्रथम स्थान- विश्वबंधु उपाध्याय (भागलपुर)
द्वितीय स्थान- भारद्वाज (लिचेस आईडी)
तृतीय स्थान- संभव कुमार (भागलपुर)
चतुर्थ स्थान- शुभम कुमार (भागलपुर)
पाचवां स्थान- शुभम कुमार (खगड़िया)
छठा स्थान- मनीष कुमार (वैशाली)
सातवां स्थान- अंजनी प्रसाद (बेगुसराय)
आठवां स्थान- प्रशांत कुमार सिंह (खगड़िया)
नवम स्थान- विकास कुमार सिंह (खगड़िया)
दसवां स्थान- सीतेश कुमार (भागलपुर)