सीवान। शहर के राजेंद्र स्टेडियम में सीवान जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पटना की टीम एनवाईकेसीसी ने पूर्णिया की टीम को तीन विकेट से पराजित किया।
टॉस पूर्णिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 184 रन बनाये। जवाब में पटना से सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पूर्णिया की ओर से चिरंजीवी ठाकुर ने 68, रितिक गोलू दे 37 और विजय भारती ने 21 रन बनाये। पटना की ओर से फैजान हसन, पवन कुमार और सूरज राठौर ने दो-दो विकेट चटकाये।
जवाब में पटना की टीम ने ऋषभ राकेश के 46, रजनीश के 34 और पवन के नाबाद 25 रन की मदद से सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के पवन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ शहनवाज आलम (मैक्स केयर हॉस्पिटल) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस मैच के संचालन में अजय तिवारी, उमा शंकर प्रसाद (अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ), राजू द्विवेदी, शमशीर अहमद, मो फरीद, नंदन सिंह, लारा, गौरव यादव, दानिश आलम, रितेश कुमार बब्लू उपस्थित थे। मैच के निर्णायक राजीव मिश्रा (बक्सर) और वेद प्रकाश (पूर्वी चंपारण) हैं। स्कोरर की भूमिका में अशरफ खान, विशाल श्रीवास्तव हैं। कमेंटेटर सुजीत निराला थे।
पहला सेमीफाइनल पटना और गोपालगंज की टीम के बीच खेला जायेगा।



