Thursday, February 12, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट अमिताभ चौधरी के निधन से क्रिकेट ही नहीं पूरा बिहार खेल जगत शोकाकुल

अमिताभ चौधरी के निधन से क्रिकेट ही नहीं पूरा बिहार खेल जगत शोकाकुल

by Khel Dhaba
0 comment

बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष रहे अमिताभ चौधरी का आज हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। अमिताभ चौधरी के निधन से बिहार क्रिकेट जगत को भी क्षति हुई और बिहार क्रिकेट जगत समेत तमाम क्रिकेट प्रेमी शोकाकुल हूं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मैं नि:शब्द हूं और बेहद आहत भी हूं साथ हीं साथ निजी रूप से भी मेरे लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

मैं समस्त बीसीए परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष प्रदान करने के लिए ईश्वर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत् शत् नमन करता हूं।

वहीं बीसीए के प्रवक्ता सह मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पूरे क्रिकेट जगत के लिए क्षति है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, बीसीए के संयुक्त सचिव देव शंकर चौधरी, आईसीए मेंबर आमिरकर दयाल, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संजय सिंह, पूर्व क्रिकेटिंग इंचार्ज सह जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, सीईओ मनीष राज, जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन सहित सभी जिला संघ के पदाधिकारियों ने अमिताभ चौधरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लोक जनशक्ति पार्टी ‌(रा.) के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि अमिताभ चौधरी का निधन मेरा व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि वे जब भी पटना आते तो हमारी मुलाकात होती थी। उनका जाना पूरे खेल जगत के लिए घाटा है।

जेके क्रिकेट अकादमी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। जेके क्रिकेट एकेडमी के जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights