36 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

निखिलेश रंजन को बनाया गया बिहार सीनियर टीम का कोच

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी वर्गों के चयनकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को होटल पाटलिपुत्रा कांटिनेंटल में हुई। बीसीए गोपाल बोहरा गुट के सीईओ सुधीर कुमार झा ने बताया कि वरीय चयन समिति (पुरुष) के चेयरमैन जीशान उल यकीन (पूर्व रणजी खिलाडी) के नेतृत्व में बैठक हुई। इस बैठक में चयन समिति के सदस्य संजीत कुमार बाबा (पूर्व रणजी खिलाड़ी) और देवजीत चक्रवर्ती (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया की निखलेश रंजन बिहार सीनियर टीम के कोच और धीरज कुमार सहायक कोच होंगे। डॉ अभिषेक को फिजियो और गोपाल कुमार को ट्रेनर बनाया गया।

श्री झा ने बताया कि जूनियर चयन समिति की बैठक समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल (पूर्व रणजी खिलाडी) और राजीव रंजन (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहे। बैठक में अंडर-23 टीम के लिए तरुण कुमार भोला को कोच, प्रमोद कुमार को सहायक कोच, डॉ ज्योति को फिजियो तथा अखिलेश शुक्ला को ट्रेनर बनाया गया। अंडर-19 टीम के लिए अशोक कुमार को कोच, नीरज शर्मा को सहायक कोच, डॉ हेमेंदु को फिजियो और विशाल कुमार सिंह को ट्रेनर बनाया गया, जबकि अंडर-16 के लिए मो राशिद अली को कोच, आलोक शील को सहायक कोच डा रवि गोश्वामी को फिजियो तथा देवेश चंद्रा को ट्रेनर बनाया गया।
renu gils hostel adv new

महिला टीम की चयन समिति की बैठक चेयरमैन अमित कुमार (पूर्व रणजी खिलाडी) के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में चयन समिति के सदस्य प्रभात कुमार (पूर्व रणजी खिलाडी) और शिखा सोनिया (पूर्व वरीय महिला खिलाडी) भी उपस्थित रही। सीनियर महिला टीम के लिए संजय रंजन को कोच, डॉ लक्ष्मी राठौर को फिजियो और राजीव गिरी को ट्रेनर बनाया गया है। जबकि जूनियर महिला टीम के लिए विकास कुमार रानू को कोच, डॉ माधुरी सिंह को फिजियो और प्रियंका चेरी को ट्रेनर बनाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights