Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट सद्भावना कप क्रिकेट : ओपन माइंड बिड़ला स्कूल क्वार्टरफाइनल में, शाश्वत चमके

सद्भावना कप क्रिकेट : ओपन माइंड बिड़ला स्कूल क्वार्टरफाइनल में, शाश्वत चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। शाश्वत (33 रन, चार विकेट) के शानदार खेल की बदौलत ओपन माइंड बिड़ला स्कूल ने हैप्पी हाईस्कूल को छह विकेट से हरा कर सद्भावना कप अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के शाश्वत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच अजीत सिंह ने प्रदान किया।

राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में ग्रामीण एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टॉस हैप्पी हाईस्कूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए हैप्पी हाईस्कूल ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 116 रन बनाये। जवाब में ओपन माइंड बिड़ला स्कूल ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर 117 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर
हैप्पी हाईस्कूल : 22 ओवर में नौ विकेट पर रन आयुष सिंह 18 रन, अभिषेक राज 11 रन, सोनू 13 रन, अनमोल राज 10 रन, अतिरिक्त 47 रन, शाश्वत 4/12, रौशन 2/16, कार्तिक 1/19, सोनू 1/13, रन आउट-1
ओपन माइंड बिड़ला स्कूल : 16.3 ओवर में चार विकेट पर 117 रन, शाश्वत 33 रन, सोनू 22 रन, रितिक 13 रन, विजवल 11 रन, अतिरिक्त 29 रन, सोनू 1/31, करण 1/18, शशांक 1/19, आयुष प्रकाश 1/13

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.