Sunday, February 8, 2026
Home बिहारफुटबॉल नाशा फुटबॉल क्लब सीवान ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल के फाइनल में

नाशा फुटबॉल क्लब सीवान ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल के फाइनल में

दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर जिला एकादश को 2–0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 6 फरवरी। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नाशा फुटबॉल क्लब सीवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर जिला एकादश को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ मुकाबले का उद्घाटन

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिंह (सचिव, बार काउंसिल मुजफ्फरपुर) ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज कुमार (उपनिदेशक, सामाजिक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय), शशि भूषण कुमार (उपनिदेशक, सांख्यिकी आयुक्त कार्यालय), अश्वनी खत्री (अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ), पंकज कुमार (निदेशक, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल) सहित कई गणमान्य अतिथि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट कमेटी की ओर से अतिथियों को शॉल, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नूरुद्दीन और एलेक्स के गोल से नाशा की जीत

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल के 9वें मिनट में नाशा फुटबॉल क्लब सिवान के जर्सी नंबर 14 नूरुद्दीन ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने बराबरी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मध्यांतर के बाद नाशा फुटबॉल क्लब ने आक्रामक खेल जारी रखा। खेल के 45वें मिनट में जर्सी नंबर 10 एलेक्स ने दूसरा गोल कर बढ़त को 2–0 कर दिया। इसके बाद मुजफ्फरपुर की टीम वापसी नहीं कर सकी और मुकाबला नाशा फुटबॉल क्लब सिवान के नाम रहा।

नूरुद्दीन बने ‘बेस्ट 22’

शानदार प्रदर्शन के लिए नाशा फुटबॉल क्लब के नूरुद्दीन को बेस्ट 22 खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। उन्हें टूर्नामेंट कमेटी की ओर से प्रतीक चिन्ह और ₹500 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

निर्णायक और आयोजन की जानकारी

मैच में निर्णायक की भूमिका नीतीश कुमार ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक राहुल कुमार और अलीमुद्दीन रहे। चौथे निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2 मौजूद रहे। फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में डॉ. रितेश रंजन और सहायक अभिराज कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

टूर्नामेंट सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीमती छाया देवी (ओनर, प्रभात जर्दा फैक्ट्री ओवरसीज) के सहयोग से, मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ की देखरेख में आयोजित की जा रही है।

फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को

अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 फरवरी 2026 को स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड और नाशा फुटबॉल क्लब सिवान के बीच खेला जाएगा, जिसको लेकर फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights