गया। शुक्रवार से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मगध जोन में नालंदा ने शेखपुरा को 110 रन से मात देकर अपना खिताबी अभियान शुरू किया। नालंदा के रश्मिकांत रंजन प्लेयर ऑफ द मैच बने।
गया के गया कॉलेज खेल परिसर में खेले गए इस मुकाबले में नालंदा ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 270 रन बनाये। जवाब में शेखपुरा की टीम 37 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई।
टॉस शेखपुरा ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नालंदा की शुरुआत खराब रही। सलामी ब्वल्श्वलेबाज विश्वजीत कुमार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मुन्ना कुमार, निखिल आनंद और अर्णव किशोर ने भी सलामी बल्लेबाज नमन गौरव का साथ नहीं दे पाये और ये सभी सस्ते में आउट हो गए। जब नमन गौरव का साथ देने अंकित राज तो नमन गौरव ही आउट हो गए। 50 रन पर नालंदा ने अपने पांच बल्लेबाजों को खो दिया। इसके बाद अंकित राज, कुंदन वर्मा और कप्तान अर्णव ने शानदार बैटिंग अपने टीम का स्कोर 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन तक पहुंचाया।


नालंदा की बल्लेबाजी
नालंदा की ओर से नमन गौरव ने 53 गेंदों में पांच चौका की मदद से 32,मुन्ना कुमार ने 21 गेंद में दो चौका की मदद से 12,निखिल आनंद ने 1, अंकित राज ने 39 गेंद में सात चौका व 1 छक्का की मदद से 52, कुंदन वर्मा ने 109 गेंद में 11 चौका की मदद से नाबाद 87 और अर्णव ने 62 गेंद में छह चौका व 1 छक्का की मदद से 53 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने।
शेखपुरा की गेंदबाजी
शेखपुरा की ओर से नवाज खान ने 54 रन देकर दो, आर्यन कुमार ने 47 रन देकर 2,सूरज विजय ने 41 रन देकर 2,गौरव कुमार ने 52 रन देकर 1, जतीन ने 36 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
शेखपुरा की बैटिंग
जवाब में शेखपुरा की टीम रश्मिकांत रंजन के ‘पंच’ के आगे 37 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। शेखपुरा की ओर से कुमार गौरव ने 9,सुशांत ने 11, निशु कुमार ने 7, गौरव कुमार ने 28, अमन राज ने 26, आशिक अली ने 15, जतीन ने 7, दीपक राजा ने 8, नवाज खान ने 9 रन बनाये।
नालंदा की बॉलिंग
नालंदा की ओर से रश्मिकांत रंजन ने 35 रन देकर 5, अर्णव किशोर ने 32 रन देकर 1,मनीष राज ने 27 रन देकर 2, आदित्य राज ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाये।






- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज

- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते

- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी

- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता

- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड जीता

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण का बजा बिगुल

- वैशाली जिला क्रिकेट लीग में बिदुपुर क्रिकेट क्लब और कैप्टन निषाद फाउंडेशन जीते
