Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना को हरा नालंदा बिहार अंतर जिला U-14 Boys School Cricket के सेमीफाइनल में

पटना को हरा नालंदा बिहार अंतर जिला U-14 Boys School Cricket के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 16 नवंबर। सहरसा में चल रहे बिहार अंतर जिला अंडर-14 बालक स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में नालंदा ने पटना को 4 रन से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के हीरो रहे मोहम्मद समीर को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए सहरसा के स्टार पूर्व सीनियर क्रिकेटर रोशन सिंह धोनी द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 15 ओवर ने 68 रन बनाये। मोहम्मद समीर ने 21 रन, प्रियांशु ने 17 रन और प्रतीक ने 12 रन का योगदान दिया। पटना के विवेक तथा ओम प्रकाश ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी पटना की पूरी टीम 14.5 ओवर में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। पटना के बल्लेबाज अनुराग ने 12 और यश 10 रन बनाये। नालंदा की ओर से गेंदबाज मोहम्मद समीर, गौरव तथा युग सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किये।

खिलाड़ियों, कोच तथा मैनेजर को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, उपाध्यक्ष अजय कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संतोष पांडेय, पिन्नु जी, अम्पायर परवेज़ मुस्तफा, हैदर अली, दीपक, बिक्रम इत्यादि ने शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights