Wednesday, June 17, 2026
Home Latest कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे नागल

कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे नागल

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में छह पायदान चढ़कर 129वें स्थान पर पहुंच गये जो उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

बाईस वर्षीय नागल अभी शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्हें पिछले सप्ताह ब्राजील में एटीपी चैलेंजर कैम्पिनास के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है।

नागल पिछले महीने अर्जेंटीना के ब्यूनसआयर्स एटीपी चैलेंजर क्ले टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद 26 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 135वें स्थान पर पहुंचे थे।

हरियाणा का यह युवा खिलाड़ी यूएस ओपन में के पहले दौर में रोजर फेडरर को कड़ी टक्कर देने के कारण चर्चा में आया था। भारत के अन्य खिलाड़ियों की रैकिंग में भी सुधार हुआ है। प्रजनेश गुणेश्वरन दो पायदान ऊपर 82वें और रामकुमार रामनाथन एक पायदान ऊपर 182वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

युगल में दिविज शरण भारत के नंबर एक खिलाड़ी बन गये हैं। वह तीन पायदान आगे 42वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि रोहन बोपन्ना एक पायदान नीचे 44वें स्थान पर खिसक गये हैं। लिएंडर पेस भी चार पायदान नीचे 82वें स्थान पर खिसक गये हैं। जीवन नेदुचेझियन (105) शीर्ष 100 से बाहर हो गये हैं। वह 11 पायदान नीचे खिसके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.