Thursday, March 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर क्रिकेट : उत्कर्ष के हरफनमौला प्रदर्शन से क्रिकेट एकेडमी जीता

मुजफ्फरपुर क्रिकेट : उत्कर्ष के हरफनमौला प्रदर्शन से क्रिकेट एकेडमी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ने पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया।

आज पहले खेलते हुए पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 10 विकेट खोकर 75 रन बनाए। इंदल ने 11, आदित्य गुप्ता ने 24, भावेश ने 10 एवं आसिफ जावेद ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के उत्कर्ष ने शानदार गेंदबाजी करते हैं 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं साहिल ने दो एवं शिखर ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 6 ओवर में ही जीत के लिए आवश्यक 76 रन बना लिए जिसमें सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष ने शानदार 30, एवं आदित्य सिन्हा ने 32 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के उत्कर्ष को दिया गया।

आज के अंपायर मनोज कुमार एवं अक्षत थे वहीं स्कोरर मुरारी एवं आर्यन थे। कल का मैच : स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम एम डी सी ए ग्रीन।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights