33 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

Col C K Nayudu Trophy में मुंबई ने बिहार को 10 विकेट से हराया

पटना, 21 फरवरी। मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमख़ाना मैदान में बुधवार को संपन्न कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के मैच में मुंबई ने बिहार को 10 विकेट से पराजित किया। मुंबई ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 474 रन बनाये। बिहार ने पहली पारी में 210 और दूसरी पारी में 293 रन बनाये।

खेल के चौथे दिन बिहार ने तीसरे दिन के तीन विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 293 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष लोहारुका ने अपने स्कोर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की और 119 रन पर रन आउट हो गए। आकाश राज ने तीसरे दिन के स्कोर में 8 रन का इजाफा कर 48 के योग पर आउट हुए।
इसके बाद बिहार की पारी धराशाई हो गई। कप्तान अंकित राज ने 4 रन बनाये। शशांक उपाध्याय, सूरज कश्यप और प्रशांत कुमार सिंह बिना खाता खोले लौटे। अनुज राज ने नाबाद 16 रन की पारी खेली। गगन कुमार का भी खाता नहीं खुला।
मुंबई की ओर से अर्थव भोंसले ने 80 रन देकर 5 जबकि अर्थव विनोद अनकोलेकर ने 60 रन देकर 4 विकेट चटकाये।

मुंबई को जीत के लिए 30 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने 3.3 ओवर में बिना विकेट खोए पा लिया। अंकृष रघुवंशी ने नाबाद 27 और सुबेद पारकर ने नाबाद 4 रन बनाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights