Saturday, September 27, 2025
Home झारखंडअन्य Moscow World Wushu Championship : भारतीय टीम में झारखंड के दो प्लेयर

Moscow World Wushu Championship : भारतीय टीम में झारखंड के दो प्लेयर

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 1 मार्च। मास्को में आयोजित किये जा रहे मास्को स्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय वुशु दल रवाना हो गई। भारतीय दल में कुल 32 खिलाडी भाग ले रहे हैं। मास्को के मास्को पैलेस में आयोजित किये जा रहे इस प्रतियोगिता में विभिन्न 30 देशों के खिलाडी भाग लेंगे। भारतीय दल में शामिल एल प्लेटोदीप सिंह और मनीष मुंडा दोनों ही झारखण्ड के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडी है।

पिछले दिनों मेरठ में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर इनका चयन किया गया है।
मास्को में यह प्रतियोगिता 1 से 5 मार्च तक आयोजित होंगी।

झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, प्रियदर्शि अमर, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, मनोज महतो,रत्नेश कुमार, मनोज साहू, दीपक गोप, एल प्रदीप कुमार सिंह,शैलेन्द्र दुबे,सहित युवा समाज सेवी. सुनील सूर्यांत आदि ने हार्दिक शुभकामनायें दी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights