Sunday, February 8, 2026
Home Slider मेंस टी20 विश्व कप PREVIEW : श्रीलंका की नजरें जीत पर

मेंस टी20 विश्व कप PREVIEW : श्रीलंका की नजरें जीत पर

पहले मैच में आयरलैंड से होगी टक्कर

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो, 7 फरवरी। पिछली निराशों को भूल सह मेजबान टीम श्रीलंका टी20 विश्व कप ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में रविवार को आयरलैंड से भिड़ेगी। घरेलू दर्शकों के सामने उतरने वाली श्रीलंकाई टीम का जोश घर में लौटाने का प्रयास होगा।

हालांकि श्रीलंका की तैयारियां उम्मीद के मुताबिक नहीं रही हैं। हाल ही में घरेलू टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने उसे 3-0 से हराया, जिससे टीम के आत्मविश्वास को झटका लगा। अब श्रीलंका उन गलतियों से सबक लेकर बेहतर और संतुलित प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

निरंतरता बनी सबसे बड़ी समस्या

श्रीलंका की सबसे बड़ी कमजोरी हाल के समय में प्रदर्शन की निरंतरता रही है। इंग्लैंड के खिलाफ दबाव की परिस्थितियों में न तो बल्लेबाज चले और न ही गेंदबाज असरदार साबित हो सके। 12 साल पहले टी20 विश्व कप जीत चुकी श्रीलंकाई टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने की काफी उम्मीद है और कागजों पर उसका संयोजन भी मजबूत नज़र आता है।

ग्रुप बी श्रीलंका के लिए आसान नहीं है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के अलावा आयरलैंड, जिंबाब्वे और ओमान भी शामिल हैं, जो उलटफेर करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में हर मैच अहम रहने वाला है।

सीनियर खिलाड़ियों पर रहेगी जिम्मेदारी

कप्तान दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका को हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजी में शीर्षक्रम में पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस से बड़ी शुरुआत की उम्मीद होगी। युवा बल्लेबाज़ कामिल मिशारा भी बड़े टूर्नामेंट में खुद को साबित करना चाहेंगे।

मध्यक्रम में कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरित असलंका और जनिथ लियानागे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन पर पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी।

गेंदबाज़ी में हसरंगा पर नजर

तेज़ गेंदबाज़ी में दुष्मंता चामीरा और मथीषा पथिराना अहम भूमिका निभाएंगे, हालांकि कंधे की चोट के कारण ईशान मलिंगा की अनुपस्थिति टीम को खलेगी। उनकी जगह प्रमोद मधुशान को मौका मिला है। स्पिन विभाग की कमान ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा संभालेंगे, जिनका साथ दुनिथ वेलालागे और महीष तीक्षणा देंगे।

आयरलैंड भी उलटफेर को तैयार

दूसरी ओर आयरलैंड के लिए अनुभवी पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर और तेज़ गेंदबाज़ जोश लिटिल पर काफी कुछ निर्भर करेगा। आयरलैंड आठवीं बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहा है और 2009 के बाद से हर संस्करण खेल चुका है। हाल ही में उसने इटली और यूएई के खिलाफ जीत दर्ज की है और उसी लय को बरकरार रखना चाहेगा। यदि आयरलैंड इस मुकाबले में श्रीलंका को मात देता है, तो वह ग्रुप से सुपर-8 में पहुंचने का मजबूत दावेदार बन सकता है।

टीमें

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरित असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महीष तीक्षणा, दुष्मंता चामीरा, मथीषा पथिराना, प्रमोद मधुशान

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क एडेयर, रोस एडेयर, बेन कैलित्ज, कुर्टिस कैंफर, जेरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकान टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग

मैच समय: शाम 7 बजे से

इन्हें भी पढ़ें 

मेंस टी20 विश्व कप PREVIEW : इंग्लैंड का सामना नेपाल से
मेंस टी20 विश्व कप : फहीम अशरफ की विस्फोटक पारी
मेंस टी20 विश्व कप PREVIEW : श्रीलंका की नजरें जीत पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights