पटना। गुवाहाटी में चल रही 36वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागलपुर की मीनू सोरेन ने बालिका अंडर-20 जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। यह जानकारी कोच राजीव लोचन ने दी।
राजीव लोचन ने कहा कि मैं बिहार एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष, सचिव, एवं सभी सदस्य गण को बेहतर कॉर्पोरेशन के लिए धन्यवाद व्यक्त करता हूं। साथ ही साथ भागलपुर जिला संघ के अध्यक्ष, सचिव ,एवं सभी सदस्य गणों का भी धन्यवाद करता हूं।। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सभी पदाधिकारी गण को भी धन्यवाद दिया।
जिला अधिकारी सह अध्यक्ष एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर, एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष कुमार झा का इसमें बहुत ही विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर मीनू सोरेन को निदेशक छात्र एवं युवा कल्याण डॉ संजय कुमार सिन्हा एवं विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी ने मीनू को बधाई दी। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अध्यक्ष प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार झा, वार्डन पूनम झा, जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर, राज्य संघ के सचिव जनाब लियाकत अली खान ने मीनू को बधाई दी।