Saturday, June 21, 2025
Home Slider मार्क बाउचर होंगे मुंबई इंडियंस के मुख्य प्रशिक्षक

मार्क बाउचर होंगे मुंबई इंडियंस के मुख्य प्रशिक्षक

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सत्र के लिए मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है।

विकेट-कीपर के तौर पर बाउचर का टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बल्लेबाजों को शिकार बनाने का रिकॉर्ड है। दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम से रिटायरमेंट के बाद बाउचर क्रिकेट फ्रेंचाइजी ‘टाइटन्स’ के कोच के रूप में काम कर रहे थे। उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते। वर्ष 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने बाउचर को हेड कोच बनाया, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैचों और 23 टी20 मैचों में जीत हासिल की।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने कहा, “मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत है।मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं।”

बाउचर ने कहा, “मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों की एक मजबूत इकाई है जिसमें मैं अपना योगदान देने को तैयार हूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights