Home Slider SAI के Governing Body मीटिंग में लिये गए कई महत्वपूर्ण फैसले

SAI के Governing Body मीटिंग में लिये गए कई महत्वपूर्ण फैसले

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, गोलकीपर सविता पूनिया, पैरालम्पिक पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू और शरद कुमार को तोक्यो खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण ने समय से पहले पदोन्नति देने का फैसला किया है।

साइ की नियामक ईकाई की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम के कोच पीयूष दुबे को भी पदोन्नति दी गई है।

इसके अलावा साइ ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त दिवंगत मुक्केबाज डिंको सिंह के परिवार को एकमुश्त अनुदान के तौर पर छह लाख 87 हजार रूपये देने का फैसला भी किया गया। डिंको का 42 वर्ष की उम्र में इस साल जून में लीवर के कैंसर के कारण निधन हो गया था।

साइ ने कहा कि दिवंगत डिंको सिंह के भारतीय खेलों में योगदान को देखते हुए उनके परिवार को एकमुश्त अनुदान के तौर पर 6.87 लाख रुपए देने का फैसला किया गया है।

सविता को सहायक कोच से कोच बनाने का फैसला किया गया है। रानी और दुबे को सीनियर कोच बनाया गया है। रानी और सविता ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला टीम की सदस्य थी।

मरियप्पन ने टोक्यो पैरालम्पिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीता था। उन्हें सीनियर कोच से मुख्य कोच बना दिया गया है। वहीं सहायक कोच रहे शरद को कोच बना दिया गया।

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया कि टोक्यो ओलंपियनों और पैरालम्पियनों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए साइ की नियामक ईकाई की 55वीं बैठक में साइ कोच रानी रामपाल, सविता, मरियप्पन थंगावेलू , शरद कुमार और पीयूष दुबे को पदोन्नति देने का फैसला लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights