छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के नये कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की पहली बैठक अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सारण जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर संजीव कुमार सिंह को नामित किया गया।

25 अगस्त से 5 सितंबर तक अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का व्यक्तिगत निबंधन किया जाएगा। निबंधन शुल्क 100 रुपए जमा कर फार्म प्राप्त एवं जमा किया जाएगा। एक खिलाड़ी एक ही Age ग्रुप में फॉर्म भर सकते हैं। 5 सितंबर के बाद कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कमेटी अब बैठक की मैनेजमेंट में मुख्य रूप से अध्यक्ष इन्दु कुमारी, सचिव रजनीश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, खिलाड़ी प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे। इसकी जानकारी चन्दन शर्मा ने दी।







