Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vijay Hazare Trophy में मंगल महरौर का शतक बेकार, बिहार की लगातार दूसरी हार

Vijay Hazare Trophy में मंगल महरौर का शतक बेकार, बिहार की लगातार दूसरी हार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 दिसंबर। बिहार के मंगल महरौर (106 रन, 132 गेंद, 8 चौका, 3 छक्का) की शतकीय पारी बेकार चली गई और बिहार की विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार हुई। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में त्रिपुरा ने बिहार को पांच विकेट से हराया। बिहार का अगला मुकाबला 26 दिसंबर को दिल्ली से होगा। मंगल महरौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच कहानी

हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर त्रिपुरा ने बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाये। त्रिपुरा ने 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

बिहार बैटिंग

बिहार की पारी की शुरुआत कुमार रजनीश और वैभव सूर्यवंशी ने किया पर ये दोनों जल्दी ही आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी का खाता नहीं खुला और कुमार रजनीश 27 गेंद में 9 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद रिषभ राज भी 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

लड़खड़ाती पारी को थोड़ी देर के लिए मंगल महरौर और सकीबुल गनी ने मिल कर संभाला और चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। सकीबुल गनी और मंगल की जोड़ी ज्यादा देर जमती उसके पहले परवेज सुल्तान ने बीबी घोष के हाथों सकीबुल गनी को कैच आउट कर पवेलियन भेजा। सकीबुल गनी ने 32 गेंद में 4 चौका की मदद से 25 रन बनाये। बिपिन सौरभ का भी बल्ला भी नहीं चला और 11 गेंद में 1 चौका के सहारे 8 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राघवेंद्र और हिमांशु सिंह ने मंगल का पूरा साथ दिया। राघवेंद्र के साथ 75 रन और हिमांशु सिंह के साथ 65 रन की साझेदारी हुई और बिहार की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाने में सफल हुई।

मंगल महरौर ने 132 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 106 रन बनाये। यह उनका लिस्ट ए में पहला शतक था। राघवेंद्र प्रताप से 52 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 31, हिमांशु सिंह ने 35 गेंद में 5 चौका की मदद से नाबाद 36 रन बनाये। नवाज खान ने 1 रन बनाये।

त्रिपुरा बॉलिंग

त्रिपुरा की ओर से एमबी मूरा सिंह ने 27 रन देकर 3, एके सरकार ने 45 रन देकर 1, एएस सरकार ने 62 रन देकर 1, बीबी देबनाथ ने 48 रन देकर 1, परवेज सुल्तान ने 43 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

त्रिपुरा बैटिंग

जवाब में त्रिपुरा ने बिक्रम कुमार दास (77 रन) और बीबी घोष (नाबाद 43 रन) की सूझबुझ भरी पारी की बदौलत 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

त्रिपुरा की ओर से बिक्रम कुमार दास ने 81 गेंद में 8 चौका की मदद से 77, जीवनजोत सिंह ने 32 गेंद में 10, श्रीदम पॉल ने 34, मंदीप सिंह ने 10, बीबी घोष ने 59 गेंद में 5 चौका की मदद से नाबाद 43, एमबी मूरा सिंह ने 14, एस सारथ ने नाबाद 25 रन बनाये।

बिहार की बॉलिंग

मलय राज ने 34 रन देकर 1, राघवेंद्र प्रताप ने 37 रन देकर 1, दानिश जावेद चौधरी ने 26 रन देकर 1 और हिमांशु सिंह ने 45 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights