दो अपमानजनक हार और 9 गोल खाने के बाद, मलेशिया ने आखिरकार गौरव का क्षण पाया, जब उसने इस टूर्नामेंट की तीन बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर आज (14 नवंबर, गुरुवार) राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। कोरिया के लिए हार काफी मायने रखती है।
इस मैच में कोरिया की टीम ने पहले बढ़त ली। पहले क्वार्टर के अंतिम क्षण में कोरिया को पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे उसने गोल में बदलने में सफलता हासिल की। कोरिया की कप्तानी यूनवी चिओन ने गोल दाग कर कोरिया को बढ़त दिलाई।
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के पूरे प्रयास किये पर सफलता हाथ नहीं लग सकी।







तीसरे क्वार्टर में मलेशिया नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरा और इसका परिणाम 36वें मिनट में दिख गया। जाटी मुहम्मद ने फील्ड गोल कर मलेशिया को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मलेशिया का इस टूर्नामेंट में यह पहला गोल था। इसके पहले वह 9 गोल खा चुकी था।
चौथे क्वार्टर का मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था। दोनों टीमों के खिलाड़ी बढ़त लेने को आतूर थे पर बाजी मार लिया मलेशिया। चौथे क्वार्टर का खेल अभी छह मिनट ही गुजरा था कि मलेशिया के नूर मोहम्मद गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यह गोल भी फील्ड गोल था और यही परिणाम अंतम तक कायम रहा।
इस मैच में कोरिया को कुल 13 पेनाल्टी कार्नर मिले जबकि मलेशिया को मात्र दो। 13 में से कोरिया ने 1 को पेनाल्टी कार्नर में तब्दील किया। बड़े टूर्नामेंट में 2008 से मलेशिया के हाथों कोरिया की यह पहली हार थी।