Home बिहारक्रिकेट SENIOR WOMEN’S T20 TROPHY में मध्यप्रदेश ने बिहार को हराया

SENIOR WOMEN’S T20 TROPHY में मध्यप्रदेश ने बिहार को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 अक्टूबर। सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी के अंतर्गत शनिवार यानी 26 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में मध्यप्रदेश ने बिहार को 63 रन से हराया। बिहार की लगातार दो जीत के बाद यह लगातार तीसरी हार थी।

ग्रुप ई में मध्यप्रदेश 6 मैच खेल कर कुल 22 अंक लेकर टॉप पर है। बिहार की टीम 5 मैचों में 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। बिहार अपना अंतिम और छठा मुकाबला पंजाब के खिलाफ 28 अक्टूबर को खेलेगा।

त्रिवेंद्रम के केसीए क्रिकेट ग्राउंड, मंगलापुरम पर खेले गए इस मैच में टॉस मध्यप्रदेश ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। मध्यप्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाये। मध्यप्रदेश की ओर से जिंसी जार्ज ने 45 गेंद में 7 चौका की मदद से 49, पीएन खेमनार ने 26 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 31, पूजा वस्त्राकर ने 23 गेंद में 5 चौका व 3 छक्का की मदद से 47, संस्कृति गुप्ता ने नाबाद 20 रन की पारी खेली।

बिहार की ओर से तेजस्वी ने 36 रन देकर 1, अपूर्वा कुमारी ने 21 रन देकर 1 और प्रगति सिंह ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 1 प्लेयर रन आउट हुईं।

जवाब में बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से प्रीति ने 10, अपूर्वा कुमारी ने 35 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 25, याशिता सिंह ने 43 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 32, प्रगति सिंह ने 16 गें’ में 3 चौका की मदद से 17 रन बनाये। निकत्या कुमारी 5 और आर्या सेठ 2 रन बना कर नाबाद रहीं।

मध्यप्रदेश की ओर से प्रियंका ने 21 रन देकर 2, सूची उपाध्याय ने 26 रन देकर 1, पीएन खेमनार ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights