बीसीसीआई के तत्वावधान में चल रहे वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में उत्तराखंड का मुकाबला मध्यप्रदेश से होगा। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने आंध्रप्रदेश को सात विकेट जबकि मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को 30 रन से हरा कर फाइनल का टिकट पाया। फाइनल 18 अक्टूबर को खेला जायेगा।
उत्तराखंड बनाम आंध्र प्रदेश
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आंध्रप्रदेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुह 47.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाये। के ई ध्याना ने 19,पी पल्लवी ने 22, के महंथी श्री ने 11,आयशा सिंह ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने।
उत्तराखंड की ओर से मीनाक्षी ने 18 रन देकर 1, राघवी ने 19 रन देकर 1, साक्षी ने 11 रन देकर 2, पूजा राज ने 20 रन देकर 5 और निशा मिश्रा ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में उत्तराखंड की टीम 36.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाये। राघवी ने 32,नंदशनी कश्यप ने 13,ज्योति गिरि ने 12,नीलम ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। पी विन्नी सुजान ने 25 रन देकर 1, नाव्या ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
मध्यप्रदेश बनाम कर्नाटक
आरसीए एकेडमी ग्राउंड जयपुर पर खेले गए इस मैच में टॉस मध्यप्रदेश ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 42.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाये। कल्याणी जाधव ने 41,नैनी राजपूत ने 15,अनन्या दूबे ने 24, संस्कृति गुप्ता ने 21,खुशी यादव ने नाबाद 19 रन बनाये। अतिरिक्त से 27 रन बने।
कर्नाटक की ओर से सावी सीएस ने 17 रन देकर 1,पूजा कुमार एम ने 29 रन देकर 3,रीमा फरीद ने 31 रन देकर 2 और मिथिला विनोद ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में कर्नाटक की टीम 42.5 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गई। रोशनी किरण ने 11,प्रेरणा जी आर ने 27,चांदसी के ने 18,निक्की प्रसाद नग 10,मिथिला विनोद ने 26,सौम्या वर्मा ने 11,रीमा फरीद ने 11 रन बनाये।
मध्यप्रदेश की ओर से सौम्या तिवारी ने 29 रन देकर 2,अनुष्का शर्मा ने 30 रन देकर 3,संस्कृति गुप्ता ने 1 रन देकर 2 विकेट चटकाये।


