सुरेन्द्र नारायण सिंह
मधुबनी, 19 मार्च। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में 28 मार्च से नेहरू स्टेडियम दरभंगा में होने वाली रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कप्तान आदित्य राज के नेतृत्व में टीम की घोषणा कर दी गई है।
मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन ओंकार नाथ झा व संयोजक कालीचरण ने बताया कि टीम में कप्तान ऑल राउंडर आदित्य राज, उप कप्तान तेज गेंदबाज तेजस्वी यादव, आयुष कुमार, गौतम कुमार, सुभाष कुमार, अभय मिश्रा , अभिषेक कुमार पासवान, मुकेश कुमार, नरेश कुमार सहनी, मुकेश कुमार यादव, अतिश कुमार, मुहम्मद कैफील, शुभम कुमार मिश्रा, पिन्टु कुमार, सत्य2प्रकाश यादव, दीपक कुमार, उज्ज्वल कुमार सिंह, दुलारचंद, रवि कुमार, प्रियंत कुमार, प्रतीक रंजन झा, मुहम्मद कोनेन सिद्दीकी, विवेक कुमार और अमित कुमार को शामिल किया गया है।
अनिल कुमार को टीम मैनेजर व जितेन्द्र किशोर को कोच बनाया गया है।
मधुबनी जिला क्रिकेट टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि मधुबनी जिला टीम का पहला मैच 1 अप्रिल को सुपौल से, दूसरा मैच 3 अप्रिल को शिवहर से, 7 अप्रिल को सीतामढ़ी से और 8 अप्रिल को दरभंगा जिला से होगा।

