मधुबनी, 28 अक्टूबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान मधुबनी जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग आगामी 10 नवंबर से शुरू होगी। बी डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी।
मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अवैतनिक सचिव कालीचरण ने बताया कि ए डिवीजन में कुल 8 टीमें भाग लेंगी जबकि बी डिवीजन में 6 टीमें होंगी।
ए डिवीजन
नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब नारायणपट्टी
झंझारपुर क्रिकेट क्लब झंझारपुर
डायमंड रेड क्रिकेट क्लब पंडोल
टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी
टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव
टाउन क्रिकेट एकेडमी मधुबनी
श्री राम एकेडमी मधुबनी
बी डिवीजन
सदभावना क्रिकेट क्लब सागरपुर
हेमचंद्र स्पोरटिंग क्लब कोठिया
मधुबनी यूथ क्रिकेट क्लब मधुबनी
याशीन स्पोर्टिंग क्लब बिस्फी
नन्हें क्रिकेट एकेडमी मधुबनी
मधुबनी क्रिकेट क्लब मधुबनी
ए डिवीजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच 10 नवंबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलाही कलुआही के मैदान में टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी और टाउन क्रिकेट एकेडमी मधुबनी टीम के बीच खेला जायेगा। ए डिवीजन का फाइनल मैच 5 जनवरी 2025 को खेला जायेगा, जबकि बी डिवीजन का फाइनल मैच 3 जनवरी 2025 को खेला जायेगा।


मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंडेश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष मिहिर चंद्र झा, संयुक्त सचिव वसुंधरा कुमारी ने बताया कि सभी लीग क्रिकेट मैच 50 – 50 ओवर का खेला जायेगा। सभी टीम को सुबह 8 बजे मैदान पर रिपोर्ट करना होगा जो खिलाड़ी लीग मैच के कम से कम 5 मैच में भाग नहीं लेंगें उनको जिला क्रिकेट संघ के द्वारा संचालित होने बाली अनुमंडल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जायेगा। लीग मैच में देर से आने बाली टीम और खिलाड़ियों को दण्डित किया जायेगा। सभी लीग मैच पहली पारी सुबह 8.45 बजे से 12.15 बजे तक और दूसरी पारी दिन के 01 बजे से 4.30 बजे तक खेला जायेगा।
मधुबनी क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि सभी लीग मैच में बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त स्टेट पैनल अम्पायर अमित रंजन, अमरेंद्र पाण्डेय, सुनील झा, प्रफुल्ल कर्ण, ब्रजेश मिश्र, जय शंकर प्रसाद सहित अन्य अम्पायरिंग करेंगें। उन्होंने बताया कि लीग प्रतियोगिता में क्लब प्रतिनिधि ओम शुभांगम पुष्पक, अनिल कुमार सोनू,सहित अन्य का विशेष योगदान रहेगा।