पूर्णिया, 26 अप्रैल। स्थानीय ग्रीन वैली स्टेडियम में चल रहे बीसीए रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सीमांचल जोन में मधेपुरा ने अररिया को 5 विकेट से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
टॉस अररिया ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अररिया ने पहले खेलते हुए 35.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये। कृष कुमार ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाये। मधेपुरा के आरव राज ने 3,हेमंत कुमार ने 2 विकेट चटकाये।
Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में दरभंगा जीता
जवाब में मधेपुरा ने 32.5 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। निहाल राज ने 32 और हेमंत कुमार ने 28 रन की पारी खेली। अररिया की ओर से अमन राज ने 2 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
अररिया : 35.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन, अमन राज 17, कृष कुमार 21, पंकज साह 20, शिवम झा नाबाद 21, अतिरिक्त 12, नवीन खीरहरि 1/35, आरव राज 3/16, ओंकार कुमार 1/20, हेमंत कुमार 2/14, अंकित कुमार 1/7, विश्वनाथ राय 1/5
मधेपुरा : 32. 5 ओवर में 5 विकेट 121 रन, हेमंत कुमार 28, आयुष आनंद 12, ओंकार कुमार 18, निहाल राज नाबाद 32, अतिरिक्त 21, अमन राज 2/14, शिवम झा 2/18, अक्षय विश्वास 1/32
Also Read
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में बेगूसराय की ‘किंग्स साइज’ जीत
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में जमुई के आर्यन का जलवा
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY : मधुबनी के सुभाष का शतक, दीपक की हैट्रिक
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में कैमूर ने औरंगाबाद को हराया
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में पटना ने जहानाबाद को हराया
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में नवादा 3 विकेट से जीता
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में पूर्वी चंपारण की जीत में चमके विपिन
BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में मधेपुरा ने किशनगंज को हराया