लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के बिहार खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपक कुमार ने खेल के क्षेत्र में बिहार के बढ़ते कदम की सहारना की है।
रूपक ने बताया कि बिहार में खेल बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में चमक बिखेर कर पूरी दुनिया में बिहार का नाम रौशन कर दिया है जिसके लिए बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को पार्टी की ओर से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार तिवारी ने नेतृत्व में बिहार में क्रिकेट का विकास काफी तेजी से हो रहा है। प्रतिभाओं की खोज के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी के तहत बॉलिंग खोज अभियान की शुरुअत की गई है।
दूसरी ओर बिहार में बड़े खेल आयोजनों की बहार आ गई है। पिछले दिनों हॉकी और सेपक टाकरा का विश्वस्तरीय आयोजन हुआ और अब रविवार 4 मई से भारत के युवा खिलाड़ियों का ओलंपिक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज होने जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार के खेल इतिहास में एक नई गाथा लिखेगा।
बिहार में होते विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि बिहार का बच्चा जल्द ही भारत के हर खेल में अपना लोहा मनवायेगा। बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस निखारने की जरूरत है जिस पर बहुत ही तेजी से काम चल रहा है।