Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारफुटबॉल ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: हरनाटांड स्पोर्ट्स क्लब सेमीफाइनल में

ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: हरनाटांड स्पोर्ट्स क्लब सेमीफाइनल में

मुंगेर जिला एकादश को 3–2 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 4 फरवरी। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड ने रोमांचक मुकाबले में मुंगेर जिला एकादश को 3–2 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

मुख्य अतिथियों ने किया मैच का उद्घाटन

दिनांक 4 फरवरी 2026 को खेले गए इस मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि उदय शंकर प्रसाद सिंह (अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी, मुजफ्फरपुर) ने किया। विशिष्ट अतिथियों में विजेंद्र चौधरी (पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर नगर), प्रवीण कुमार सिंह उर्फ बनवारी भाई (पैक्स अध्यक्ष), शशि रंजन भूषण सिंह (मुखिया, शेखपुर), डॉ. फिरोजुद्दीन फैज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने बॉल को किक मारकर औपचारिक रूप से मैच का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट कमेटी द्वारा अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्रद्धांजलि: खेल जगत ने खोए अपने सपूत

मैच शुरू होने से पूर्व मुजफ्फरपुर के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी चंद्रशेखर कुमार ‘चंदू’, जो पूर्व में इस टूर्नामेंट के आयोजन सचिव रह चुके थे, तथा खेल पत्रकार अफजल जोहा और समीक्षा चकिया (पूर्वी चंपारण) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मैच का रोमांच: आखिरी मिनट तक संघर्ष

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। 32वें मिनट में मुंगेर जिला एकादश के जर्सी नंबर 9 बीजो ने गोल कर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। 35वें मिनट में हरनाटांड स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 9 राजकिशोर उरांव ने गोल दागकर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1–1 की बराबरी पर रहीं।

दूसरे हाफ में हरनाटांड का दबदबा

मध्यांतर के बाद खेल और तेज हो गया। 52वें मिनट में हरनाटांड के जर्सी नंबर 7 सूरज कुमार ने गोल कर अपनी टीम को 2–1 की बढ़त दिलाई। 60वें मिनट में मुंगेर जिला एकादश के बीजो ने दूसरा गोल कर स्कोर 2–2 से बराबर कर दिया। इसके बाद 68वें मिनट में एक बार फिर सूरज कुमार ने गोल दागते हुए हरनाटांड को 3–2 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

निर्धारित समय के अंत में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड ने मुकाबला 3–2 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बेस्ट-22 का पुरस्कार

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हरनाटांड स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 7 सूरज कुमार को बेस्ट-22 खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
उन्हें अतिथि सिकंदर आजम द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं ₹500 नकद देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक एवं आयोजन की जानकारी

मैच में निर्णायक की भूमिका नीतीश कुमार ने निभाई। सहायक निर्णायक राहुल कुमार एवं असगर हुसैन, जबकि चौथे निर्णायक के रूप में मणि राज ठाकुर उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीमती छाया देवी (ओनर, प्रभात जर्दा फैक्ट्री ओवरसीज) के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ की देखरेख में आयोजित की जा रही है।

कल का मुकाबला

5 फरवरी 2026 को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला
एजी बिहार, पटना बनाम हरनाटांड स्पोर्ट्स क्लब (पश्चिमी चंपारण) के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights