Monday, February 2, 2026
Home Slider आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कुमारा और दास पर जुर्माना

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कुमारा और दास पर जुर्माना

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास पर टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में क्रमश: मैच फीस का 25 और 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

मैदान पर तीखी बहस के बाद दोनों क्रिकेटर एक दूसरे पर प्रहार करने की कोशिश में थे जिससे अंपायरों और बाकी खिलाड़ियों को दखल देना पड़ा।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा और बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास को आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता के लेवल वन के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

इसमें कहा गया कि कुमारा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया। वहीं दास पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया।

कुमारा पर आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का आरोप है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर उसे आक्रामक प्रतिक्रिया के लिये भड़काने वाली भाषा के इस्तेमाल या हरकत करने के संदर्भ में है। दास को खेल भावना के विपरीयत आचरण का दोषी पाया गया।

मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने सजा तय की जिसे आईसीसी क्रिकेट परिचालन विभाग ने मंजूरी दी। दोनों खिलाड़ियों ने सजा स्वीकार कर ली तो औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights