क्रीड़ा भारती द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 22 मई को पूरे देश में एक साथ भारत प्रदक्षिणा किया जाएगा। इसके के तहत दक्षिण बिहार प्रांत क्रीड़ा भारती भी इस तारीख को कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह जानकारी मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने दी।
उन्होंने बताया कि देश के तीन सौ स्थानों से एक साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकलेगी, जो निश्चित अगले पड़ाव पर समाप्त होगी। 22 मई को यह कार्यक्रम मोटरसाइकिल द्वारा एक समय पर पूरे भारत में 8.56 मिनट प्रात: शुरुआत होगी। पूरे भारत में लगभग 18 हज़ार की दूरी पूरा करेगी।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में परिभ्रमण का भाव उत्पन्न करना हैं एवं लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य एवं खेल के प्रति जागरूक करना एवं भारत को खेल में आत्मनिर्भर बनाना हैं।
उत्तर बिहार प्रांत के छपरा से शुरू होकर जत्था पटना सिटी गायघाट तक पहुंचेगा। वहां पटना महानगर के कार्यकर्ता उनकी आगवानी करेंगे। उसके दक्षिण बिहार प्रांत के कार्यकर्ता बेगूसराय ले जायेंगे। वहां से फिर कारंवा आगे बढ़ते हुए भागलपुर पहुंचगया।
उत्तर बिहार प्रांत में यह मोटरसाइकिल जत्था उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से छपरा जिले के मांझी प्रखंड पहुंचेगी। यहां से कार्यकर्ता पटना सिटी तक जाएंगे तथा पटना से भागलपुर जाने के क्रम में बेगूसराय के बीहट तक आएंगे। पटना से आए यात्रियों का बीहट में स्वागत सम्मान आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके पहले भी क्रीड़ा भारती सूर्यनमस्कार जैसा ऐतिहासिक कार्यक्रम कराया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी 16 मई से शुरू होने वाले ललन बाबू अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की भी तैयारी जोरों पर चल रही है। साथ ही में आने वाले दिनों में क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रांत के दोदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष राज शेखर व मुख्तार खान,सह मंत्री अभिषेक,क्रीड़ा भारती पटना महानगर के मंत्री मुकेश सिंह राणा,क्रीड़ा भारती पटना के संरक्षक पंकज कुमार ज्योति,कोषाध्यक्ष अंजनी,उपाध्यक्ष उदय,सह मंत्री मनीष,संपर्क प्रमुख मधुलिका तिवारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी प्रांत मंत्री अवधेश कुमार जी ने दी।