Wednesday, March 18, 2026
Home Slider कोहली की खराब बैटिंग भी बेंगलुरु के बाहर होने का एक कारण : गावस्कर

कोहली की खराब बैटिंग भी बेंगलुरु के बाहर होने का एक कारण : गावस्कर

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिताब जीतने में नाकाम रहने के लिए कप्तान कोहली की बैटिंग पर सवाल खड़ा किया है। गावस्कर ने कहा कि कोहली ने वैसी बैटिंग नहीं की जिसके लिए वे जाने जाते हैं।

शुक्रवार को अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में छह विकेट की हार के साथ बेंगलुरु की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि कोहली ने अपने लिए जो उच्च स्तर स्थापित किए हैं उसे देखते हुए संभवत: उसकी बराबरी वो नहीं कर पाये और यह उन कारणों में से एक है जिसके कारण आरसीबी की टीम खिताब जीतने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि क्योंकि जब वे एबी डिविलियर्स के साथ बड़ी पारियां खेलते हैं तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा करती है।

Also Read : पटना के क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी, खुल रहा एक अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी

महान बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि आरसीबी की गेंदबाजी में धार की कमी थी जिससे कि वे विरोधी टीमों को लगातार चुनौती देकर जीत दर्ज कर सकें। उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजी हमेशा से उनका कमजोर पक्ष रहा है। इस टीम में भी आरोन फिंच हैं, जो अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं, युवा देवदत्त पड्डिकल ने अच्छी शुरुआत की और फिर टीम में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हैं।’

Also Read : पटना में जल्द खुलेगा एलबी शास्त्री क्रिकेट एकेडमी, नई दिल्ली का ब्रांच

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights