Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 : वॉलीबॉल के दोनों वर्गों में हारा बिहार, झारखंड जीता

Khelo India Youth Games 2025 : वॉलीबॉल के दोनों वर्गों में हारा बिहार, झारखंड जीता

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में खेली जा रही वॉलीबॉल की स्पर्धा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की वॉलीबॉल स्पर्धा के मुकाबले में यूपी, राजस्थान ने बालक वर्ग में जीत हासिल की। बालिका वर्ग में गुजरात जीता। वॉलीबॉल की स्पर्धा पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेली जा रही है। बिहार की टीम को दोनों वर्गों में निराशा हाथ लगी। बालिका वर्ग में झारखंड ने बिहार को 3-1 जबकि बालक वर्ग में जम्मू एंड कश्मीर ने  3-0 से हराया।

 

बालक वर्ग में उत्तरप्रदेश ने उत्तराखंड को 3-0 (25-18, 25-18, 25-19) से हराया। यह मुकाबला 67 मिनट तक खेला गया।

 

इसी वर्ग में राजस्थान ने मणिपुर को 3-2 से हराया। पहले सेट में राजस्थान 25-18 से आगे था पर दूसरे सेट में मणिपुर ने राजस्थान को 25-17 से हरा दिया। तीसरे सीटे के कड़े मुकाबले में राजस्थान ने फिर मणिपुर को 25-22 से मात दे दी। चौथे सेट में मणिपुर ने 23-25 से राजस्थान को हरा दिया। निर्णायक सेट में राजस्थान ने मणिपुर को 15-12 से हरा दिया और मैच को राजस्थान ने 3-2 (25-18, 17-25, 25-22,23-25,15-12) से जीत लिया।

 

बालिका वर्ग के ग्रुप बी के मुकाबले में गुजरात ने असम को 3-0 (25-9,25-11, 25-18) से पराजित किया। यह मैच 73 मिनट तक चला। इस मैच में गुजरात की टीम पूरी तरह हावी रही। आखिरी सेट में केवल असम ने थोड़ी टक्कर गुजरात को दी।

बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 3-1 (27-25,15-25,28-26,25-14), झारखंड ने बिहार को 3-1 (22-25,25-23,25-13,25-14),राजस्थान ने केरल को 3-0 (25-19,25-20,25-19) से मात दी।

बालक वर्ग में पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 3-0 (25-22, 25-14, 25-16) से हराया। जम्मू कश्मीर ने बिहार को 3-0 (25-21,25-19, 25-23) से पराजित किया। बालक वर्ग के इस मैच में बिहार के खिलाड़ियों ने अच्छा खेला दिखाया।

Also Read : 

khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत
khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights