Thursday, February 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर क्रिकेट लीग : बोलो हरिओम की जय, कैमूर क्रिकेट एकेडमी की बल्ले-बल्ले

कैमूर क्रिकेट लीग : बोलो हरिओम की जय, कैमूर क्रिकेट एकेडमी की बल्ले-बल्ले

by Khel Dhaba
0 comment

कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब, भभुआ और कैमूर क्रिकेट एकेडमी, भभुआ के बीच खेला गया जिसमें कैमूर क्रिकेट एकेडमी ने कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब को 53 रनो से हरा दिया।

शुक्रवार की सुबह कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब के कप्तान सूर्यांश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी कैमूर क्रिकेट एकेडमी के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 10 ओवरो में ही 67 रनों साझेदारी कर दी पर इसके बाद विपक्षी कप्तान सूर्यांश की घातक गेंदबाजी 6 ओवर 10 रन 4 विकेट से कैमूर क्रिकेट एकेडमी की टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 26 ओवरो में सभी विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई।

कैमूर क्रिकेट एकेडमी की ओर अपूर्व मेहता ने 33 गेंदो में 35 और शाद आलम ने 35 गेंदो में 29 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के रन संख्या को छू नहीं सका।

कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से सूर्यांश के अलावा जाहिद ने 3, देवांश ने 1 और दिव्यांशु ने 1 विकेट चटकाये।

132 रनों के लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब टीम लेग स्पिनर हरिओम के सामने बेबस नजर आई और 22.4 ओवरो में मात्र 78 रन पर ढेर हो गई। कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब के अंशु आर्या ने ही एकल संघर्ष करते हुए 52 गेंदो में 35 रन बनाए।

शेष बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाये।

कैमूर क्रिकेट एकेडमी की से हरिओम ने 5 विकेट के अलावा धीरज ने 3, आर्यन पटेल ने 1 व अपूर्व ने 1 विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरिओम को शानदार गेंदबाजी के लिए बिहार राज्य खिलाड़ी विकास पटेल ने प्रदान किया।

मैच की अंपायरिंग उत्सव आनंद और अनुभव सिंह ने तथा स्कोरिंग सौरव व सोनल ने किया। कल का मैच कैमूर क्रिकेट क्लब, भभुआ व कैमूर क्रिकेट एकेडमी, भभुआ के बीच जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights