Wednesday, February 4, 2026
Home Slider जूनियर कुश्ती : सिमरन & बिपाशा सेमीफाइनल में, यश कांस्य पदक के मुकाबले में

जूनियर कुश्ती : सिमरन & बिपाशा सेमीफाइनल में, यश कांस्य पदक के मुकाबले में

by Khel Dhaba
0 comment

उफा (रूस)। भारत की युवा पहलवान सिमरन ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं के 50 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि बिपाशा (76 किलो) भी अंतिम चार में पहुंच गई।

सिमरन ने रोमानिया की जॉर्जियाना लाविनिया एंटुका को तकनीकी कौशल के आधार पर हराया । इसके बाद अजरबैजान की गुलताकिन शिरिनोवा को क्वार्टर फाइनल में चित कर दिया।

बिपाशा ने कजाखस्तान की दिलनाज मुल्किनोवा को 6-3 से मात दी। सीतो (55 किलो), कुसुम (59 किलो) और आरजू (68 किलो) को हालांकि क्वार्टर फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा।

इस बीच पुरूषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में यश (74 किलो) ने आर्मेनिया के अर्मेन मुसिकयां को 9-2 से मात देकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई। पृथ्वीराज पाटिल (92 किलो) और अनिरूद्ध (125 किलो) भी कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंच गए जिन्होंने क्रमश: उजबेकिस्तान के मुहम्मदरसूल रखिमोव और हंगरी के साबा उबोर्नयाक को मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights