रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ के निदेश के आलोक में कोविड -19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए, झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के द्वारा होटवार, रांची में शुक्रवार से चार दिवसीय 15वीं झारखंड राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता प्रारम्भ के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरनाथ सिंह एवं विनीता टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा को शांति प्रदान की गई। आज के आयोजित प्रतियोगिता में पुरे राज्य से 14 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 200 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया l कोविड के गाइड लाइन के तहत सोशल डिसटेनसिंग एवं फेस मास्क के नियमों को पालन करने, साथ ही सभी खिलाड़ियों का टेंपरेचर चेक किया गया उसके बाद हैंड सैनिटाइजर यूज़ करने के बाद ही इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया। जो एथलिट मास्क नही लाये थे उनको मास्क भी वितरित किया गया।

कल बालक / बालिका अंडर 16 का प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । इस प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी 32 वी पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, असम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे l
इस चैंपियनिशप में U 14 बालक-बालिका वर्ग के 12 इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें JSSPS के एथलीटों ने 6 स्वर्ण, 7 रजत व 1 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य के साथ बोकारो दूसरे, 2 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य के साथ चतरा तीसरे नंबर रहा।
मेज़बान रांची 1 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य के साथ चौथे, 1 स्वर्ण व 1 रजत के साथ हज़ारीबाग़ पांचवें व 1 कांस्य के साथ गुमला छठे नंबर पर रहा। ओवरएज खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया। विजेता खिलाड़ी समस्त औपचारिकता को पूरा करने के बाद असम में होनेवाली 32वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।