लातेहार। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में रणधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन मैच लातेहार तथा पलामू के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला के उपायुक्त अबु इमरान ने खिलाड़ियों तथा जेएससीए द्वारा भेजे गए अंपायर से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी कर किया। वही खिलाड़ियों तथा अतिथियों द्वारा क्रिकेटर शेन वार्न की मौत पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने उपायुक्त अबु इमरान को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वही नगर पंचायत अध्यक्षा सीतामणी तिर्की को संघ के उपाध्यक्ष अनिल सिंह तथा जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह को संघ के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा भेजे गए मैच पर्यवेक्षक काजल दस को उपायुक्त अबु इमरान ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त अबु इमरान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में असीम संभावनाएं हैं। खेल के माध्यम से भी अपना जीवन सवारा जा सकता है। लातेहार कई खेलो में विकास किया है। लातेहार में कई खेल संसाधन जिला प्रशाशन ने उपलब्ध कराया है। इस संसाधन का लाभ कई लोग ले रहे हैं।
वही नगर अध्यक्षा सीतामणी तिर्की ने संघ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लातेहार में क्रिकेट के क्षेत्र में संघ बेहतर कार्य कर रहा है। मौके पर गणेश प्रसाद, राकेश दुबे, पवन कुमार, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, उमाकांत प्रसाद, अजय कुमार, संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रकाश कुमार , दिलीप कुमार प्रसाद , नीरज कुमार सिंह , शैलेश कुमार , समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने किया।



