पटना। राजधानी पटना के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट एकेडमी में चल रहे कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैचों में जेके क्रिकेट एकेडमी और पटना फ्रीकर्स की टीम ने जीत हासिल की।
पहला मैच जेके क्रिकेट एकेडमी और क्रिक एंड ट्रिक्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। क्रिक्स एंड ट्रिक्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन बनाये। जवाब में जेके क्रिकेट एकेडमी ने 29.2 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन बना कर मैच जीत लिया। विजेता टीम के मेहुल शेखर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच पटना फ्रीकर्स और बीटीएस ब्लास्टर के बीच खेला गया। पटना फ्रीकर्स ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए नीतीश पटेल के 131 रन की मदद से 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 248 रन बनाये। जवाब में बीटीएस ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। नीतीश पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्रिक एंड ट्रिक्स क्रिकेट एकेडमी : 30 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन,पीयूष सिंह नाबाद 76 रन, रवि 25 रन, हर्ष 21 रन, मेहुल शेखर 4/40, शिवम कुमार 2/33
जेके क्रिकेट एकेडमी : 29.2 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन, ब्रजेश 42 रन, मेहुल शेखर 41 रन, गुलशन कुमार 30 रन
दूसरा मैच
पटना फ्रीकर्स : 20 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट नीतीश पटेल 131 रन, साकेत 41 रन, मणि राज 22 रन, सन्नी 4/48, आरुष 2/39, शिवम 2/45
बीटीएस ब्लास्टर्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन शिवम 36 रन, अंकित 25 रन, आरुष 23 रन, साकेत 2/38, अनुराग 1/2, बिट्टू 2/58