28 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

झारखंड की आशा किरण बारला ने नए राष्ट्रीय मीट रिकार्ड के साथ जीता 800 मीटर का स्वर्ण पदक

आगामी अक्टूबर माह में कुवैत में होने वाली एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 17 से 19 सितंबर तक टी टी नगर भोपाल में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड भाटिया अकादमी बोकारो में आशू भाटिया के अधीनस्थ प्रशिक्षणरत आशा किरण बारला ने फाइनल में 2:08.45 sec के यूथ नेशनल एथलेटिक्स का नया मीट रिकार्ड बनाते हुए 800 मीटर बालिका वर्ग का स्वर्ण पदक जीता साथ ही आगामी अक्टूबर माह में एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप,कुवैत के लिए भारतीय टीम के लिए अपनी अर्हता हासिल कर ली। वही पूर्वी सिंह भूम के आई सोबीत बालक 800 मीटर में 7वे स्थान पर रहे।

इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी विनोद कुमार सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव, अशोक कुमार महतो,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, अशोक भट्टाचार्य, कोच योगेश यादव, अरविंद कुमार, शैलेश शर्मा, शशांक भूषण सिंह,प्रभात रंजन तिवारी,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights