Saturday, September 27, 2025
Home झारखंड Sub junior East Zone Hockey के दोनों वर्गों में जीता झारखंड, बिहार की पुरुष टीम विजयी

Sub junior East Zone Hockey के दोनों वर्गों में जीता झारखंड, बिहार की पुरुष टीम विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 24 सितंबर। रविवार को रांची में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष का का आगाज हुआ। विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के खेल मंत्री हबीजूल अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।
रविवार को कुल चार मुकाबले खेले गए। झारखंड की टीम ने दोनों वर्गों में शानदार शुरुआत की। पुरुष वर्ग में झारखंड ने मणिपुर को 5-4 से जबकि महिला वर्ग में झारखंड ने बिहार को 4-0 से हराया।
पुरुष वर्ग के एक अन्य मैच हॉकी बिहार ने हॉकी बंगाल को 5-0 से हराया। महिला वर्ग के एक अन्य मैच में हॉकी मणिपुर ने हॉकी बंगाल को 6-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 6 टीम और पुरुष वर्ग से 6टीम भाग ले रही है।


आज के आयोजन में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, मनोज कोणबेगी,धर्मेद्र कुमार,शशिकांत प्रसाद,रणधीर कुमार,माइकल लाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मति सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे,पुष्पा टोपनो,विश्वासी पूर्ति, इत्यादि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights