Monday, June 9, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स पूर्वी क्षेत्र Junior Athletics Championship में झारखंड ने जीते कुल 32 पदक

पूर्वी क्षेत्र Junior Athletics Championship में झारखंड ने जीते कुल 32 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय एथलेटिक संघ नई दिल्ली एवं ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर के कलिंगा स्टेडियम में बुधवार यानी 9 अक्टूबर, 2024 को संपन्न 35वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने तीसरे दिन 07 स्वर्ण, 04 रजत और 05 कांस्य पदक समेत 16 पदक जीते। इस प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने 13 स्वर्ण, 10 रजत एवं 09 कांस्य समेत कुल 32 पदक जीत राज्य का नाम रौशन किया।

परिणाम

स्वर्ण
बालक 14 – किड्स जेवलिन – विष्णु मुर्मू
बालक 18 – 5000 मीटर पैदल चाल – प्रशांत कुमार
अंडर 18 बालक 110 मीटर हर्डल्स – संजीव कुमार भारती
अंडर 18 बालक – हेप्टाथलन – दुलार केरकेटा
बालिका अंडर 20- ऊंची कूद – अमनदीप कौर
बालिका अंडर 20 – 400 मीटर हर्डल्स – प्रीति प्रमाणिक
बालिका अंडर 14 ट्राइथलन सी – नैना सिंह
रजत
बालिका अंडर 18- 3000 मीटर पैदल चाल- नेहा खलको
बालिका अंडर 20 ट्रिपल जंप – प्रीति लकड़ा
बालक अंडर 14 वर्ष ट्रायथलन सी. – परमा हांसदा
कांस्य
बालक अंडर 18- मिडले रिले, बालिका अंडर -16 मिडले रिले
बालक अंडर -18- लंबीकूद -दीपक मुंडा
बालिका अंडर -18-ऊंची कूद -स्नेहा कुमारी
बालिका अंडर -20-800 मीटर -आशा कुमारी
झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयर मैन डॉ मधुकांत पाठक, जे ए ए अध्यक्ष सी डी सिंह,सचिव एस. के. पांडेय, साई कोच विनोद सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवम टीम प्रशिक्षक – आशु भाटिया ,अनुभा खाखा, टीम मैनेजर मनोज सिंह, सुनीता सिंह को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights