Tuesday, May 6, 2025
Home झारखंड रांची में Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy का आगाज, जापान जीता

रांची में Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy का आगाज, जापान जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 27 अक्टूबर। शहर के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमरे जयपाल सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सातवें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में चैंपियन जापान ने मलेशिया को 3-0 मुकाबले से हराया।

मुकाबले के पहले क्वार्टर से ही जापान की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले 13वें मिनट में 4 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। 13वें मिनट में जापान की ओगावा रिका ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 से बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम गोल करने में असमर्थ रही। तीसरे क्वार्टर में 43वें मिनट में तोरियामा मई ने शानदार फील्ड गोल कर लीड को 2- 0 किया। मैच के आखिरी मौके पर 54वें मिनट में कोबायकवा शिहो ने गोल कर जापान को 3-0 से जीत दर्ज करने में मदद की।

पूरे मैच के दौरान जापान को 11 पेनाल्टी कॉर्नर मिले और मलेशिया को 1 पेनाल्टी कॉर्नर मिला। जापान ने मलेशिया पर जीत का सिलसिला कायम रखते हुए 8वीं जीत दर्ज की। दोनों के बीच हेड टु हेड 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मलेशिया ने 2018 में जापान को हराया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights