Thursday, June 4, 2026
Home झारखंड Sub Junior Girls’ National Football Championship में झारखंड उपविजेता

Sub Junior Girls’ National Football Championship में झारखंड उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 11 सितंबर। पश्चिम बंगाल के मालदा के डी एस ए मैदान में संपन्न सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता टियर-1 में झारखंड की बालिकाओं को मणिपुर से फाइनल में 5-7 से हारकर उपविजेता बन कर संतोष करना पड़ा। फाइनल मैच में झारखंड की ओर से स्वाती मुंडा ने 2, सबरनी कुमारी 2 एवं दीपिका कुमारी ने 1 गोल किया।

इसके पूर्व झारखंड की टीम ने महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार को हराया था। इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सदीप कुमार,झारखंड फुटबॉल संघ के सचिव गुलाम रब्बानी, आशीष बोस समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.